30.2 C
Dehradun
Saturday, June 3, 2023

देहरादून: कमरे में मिली शादीशुदा प्रेमी और विधवा प्रेमिका की लाश, जहर की शीशी भी बरामद

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

देहरादून: देहरादून में शादीशुदा शख्स और एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।मरने वाला शख्स देहरादून के एक फार्महाउस में केयरटेकर था, जबकि महिला उसकी रिश्तेदार थी। दोनों की लाश फार्महाउस के कमरे से मिली। पास में ही जहर की शीशी भी पड़ी थी। पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग में आत्महत्या से जुड़ा मान रही है। घटना प्रेमनगर इलाके की है। यहां वैशाखवाली लोअर कंडोली में नदीम निवासी कांवली का फार्महाउस है। जहां पर 51 साल का अतर सिंह केयरटेकर था।

अतर सिंह का परिवार पहले फार्महाउस में ही रहता था। बाद में परिवार कहीं और शिफ्ट हो गया। रविवार की रात अतर सिंह ने अपने परिवार वालों से कहा कि मालिक फार्महाउस में रुकने आ रहे हैं। यह कहकर वह घर से चला गया। सोमवार सुबह अतर सिंह घर नहीं पहुंचा तो बेटा देखने आया। वहां उसे कमरे में अतर सिंह और एक महिला की लाश मिली।

महिला फर्श पर अचेत पड़ी थी, जबकि अतर सिंह की लाश बेड पर पड़ी हुई थी। परिजनों ने बताया कि महिला उनकी रिश्तेदार है। मरने वाली महिला की शिनाख्त 50 साल की कौशल्या देवी पत्नी स्वर्गीय भूराराम के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक महिला की दोनों बेटियों को सूचना देकर देहरादून बुलाया है। लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार कौशल्या देवी अतर सिंह को काफी पहले से जानती थी। वह पहले भी कंडोली आ चुकी थी। पुलिस का मानना है कि मामला प्रेम प्रसंग में खुदकुशी से जुड़ा हो सकता है। पुलिस को कमरे से बर्तनों में रखा खाना और नुआन की शीशी भी मिली। वहां से महिला का एक बैग भी मिला। जिसमें कई जोड़ी कपड़े और करीब साढ़े सात हजार रुपये रखे हुए थे। बहरहाल पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। मामले की जांच जारी है।

- Advertisement -
उधमसिंह नगर: जीवन कितना कठिन लगता है? कितना मुश्किल लगता है कि हमारे हिस्से तमाम खुशियां नहीं आईं। हम...

Latest News

More Articles Like This