22.7 C
Dehradun
Saturday, September 30, 2023

एक और नशेड़ी शिक्षक पर गिरी गाज।

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

देवभूमि उत्तराखंड में एक और शिक्षक नशे में मदहोश पाए गए। आपको बता दे ताजा मामला रुद्रप्रयाग जिले से है जहां एक शिक्षक नशे में लिप्त पाए गए। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से नशेड़ी गुरु जी सुर्ख़ियों में है जिसके कारण शिक्षा विभाग ने कठोर निर्देश भी दिए थे। इसके बावजूद भी कुछ गुरु जी अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहे है। कुछ दिन पूर्व ही पौड़ी क्षेत्र के 2 शिक्षक ऐसे ही मामले में संलिप्त पाए गए थे। जिसके बाद विभाग सख्ती में आया था और दोनों शिक्षकों को निलंबित किया किया गया था।

आपको बता दे की ताजा मामला रुद्रप्रयाग अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चोपड़ा विकासखंड जखोली के शिक्षक जगदीश लाल 25 मार्च 2022 को विद्यालय में नशे की हालत में पाए गए थे। नशे पे पाए गए शिक्षक जगदीश लाल सहायक अध्यापक के साथ-साथ प्रभारी प्रधानाध्यापक भी थे। वही इस मामले में त्वरित कारवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा वाई एस चौधरी ने तत्काल प्रभाव से शिक्षक को निलंबित कर दिया है और साथ ही विद्यालय का सम्पूर्ण प्रभार वरिष्ठ शिक्षक को देने का निर्देश भी दिए हैं।

- Advertisement -
हरिद्वार: कांवड़ मेले जोरों शोरों से चल रहा है। सभी राज्यों से लोग कांवड़ लेने हरिद्वार पहुँच रहे हैं।...

Latest News

More Articles Like This