18.9 C
Dehradun
Thursday, March 30, 2023

23 वर्षीय चाची ने अपने 15 वर्षीय भतीजे को दिया एड्स।

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

ख़बर के अनुशार महिला ने अपने जेठ के 15 वर्षीय लड़के के साथ यौन संबंध बनाए। महिला पहले से ही एड्स संक्रमित थी। महिला के पति की मृत्यु भी एड्स के संक्रमण के कारण ही हुई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने महिला के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। वही प्रशासन के द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

आपको बता दे की ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक 23 वर्षीय महिला ने अपने भतीजे के साथ अवैध संबंध बनाए। जानकारी के मुताबिक महिला भतीजे को एड्स संक्रमित करना चाहती थी। इस वजह से उसने ऐसा कदम उठाया। वहीं लड़के व उसके परिजनों को महिला के एड्स संक्रमित होने का पता चला तो पैरो तले जमीन खिसक गई। वही लड़के के परिजनों ने बताया कि महिला अपने गांव पूरनपुर पीलीभीत गई थी। जहां महिला के जेठ का बेटा पहले से मौजूद था। और अपने गाँव में ही आरोपी महिला ने लड़के को झांसे में लेकर उसके साथ यौन संबंध बनाए थे।

कुछ दिन बाद जब लड़का परिजनों के साथ ट्रांजिट कैंप स्थित अपने घर आया तो महिला ने फिर उसके साथ संबंध बनाए। लड़के के पिता की तहरीर पर पुलिस ने महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद तुरंत पुलिस ने लड़के का मेडिकल कराया। वहीं महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही आपको बता दे यह पूरा मामला आस पास के क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

- Advertisement -
उत्तरकाशी: उत्तराखंड में आकाशीय बिजली ने तीन परिवार तबाह कर दिए। शनिवार रात यहां डुंडा क्षेत्र में आकाशीय बिजली...

Latest News

More Articles Like This