21.2 C
Dehradun
Tuesday, September 26, 2023

देहरादून में पीएम मोदी सुरक्षा चूक को लेकर युवा मोर्चे का उग्र प्रदर्शन

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

पंजाब में कल हुई पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक को लेकर आज प्रदेश की राजधानी में उबाल आ गया. युवा मोर्चे के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन किया एवं पंजाब के सीएम चन्नी का पुतला ढहन किया गया.

भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी के नेतृत्व में बड़ी संख्या कार्यकर्ता राजपुर रोड पर पहुंचे( जहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस को प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ता पुलिस के बैरिकेड तोड़कर कांग्रेस मुख्यालय के गेट पर पहुंच गए। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं और कांग्रेसियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। टकराव की स्थिति देख पुलिस बड़ी मुश्किल से भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को एस्ले हॉल चौक की ओर ले गई।

- Advertisement -

भाजपा युवा मोर्चा ने एस्ले हॉल चौक पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला दहन किया। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यालय के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया।

- Advertisement -
हरिद्वार: कांवड़ मेले जोरों शोरों से चल रहा है। सभी राज्यों से लोग कांवड़ लेने हरिद्वार पहुँच रहे हैं।...

Latest News

More Articles Like This