विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं काशीपुर जिला प्रभारी श्री पुष्कर सिंह काला के साथ भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ भी दीं।

संजीव कुमार सिंह ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण की सुरक्षा हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में मदद करता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने का भी माध्यम है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक पौधे लगाएँ और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएँ। उन्होंने कहा, “एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ आने वाले कल के नाम।”

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं काशीपुर जिला प्रभारी पुष्कर सिंह काला ने भी कार्यक्रम में भागीदारी करते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने और वृक्षारोपण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।