रुद्रपुर और आसपास के खूबसूरत लोकेशनों में साज पिक्चर्स के बैनर तले रोमांटिक लव सांग ‘महकी फ़िज़ा’ की शूटिंग पूरी हो गई है। बॉलीवुड स्टाइल में तैयार इस सांग का निर्देशन नाहिद खान ने किया है और इसे जल्द ही यूट्यूब, ऑडियो प्लेटफॉर्म्स और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ किया जाएगा।

प्रोजेक्ट के निर्माता प्रवीण अरोरा और आतिश अरोरा हैं। गीत में आतिश अरोरा, जज अरोरा, रमज़ा खान और गगनदीप ने अभिनय किया है, जबकि क्रिएटिव डायरेक्टर की भूमिका हिमांशु तिवारी ने निभाई। गीत के बोल सचिन कुमार ने लिखे हैं और इसे गायक गिलराज गिल ने अपनी आवाज़ दी है। संगीत अमित का है और सोहेल आलम ने एडिटिंग और सिनेमेटोग्राफी संभाली है।

निर्देशक नाहिद खान ने बताया कि साज पिक्चर्स का उद्देश्य उत्तराखंड की नई और उभरती प्रतिभाओं को मंच देना है। उन्होंने कहा कि ‘महकी फ़िज़ा’ सीरियल स्टाइल में शूट किया गया है और इसके अगले पार्ट की शूटिंग भी जल्द शुरू होगी।

युवा निर्माता आतिश अरोरा ने बताया कि आने वाले समय में ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे, जिनमें चुनी गई प्रतिभाओं को आगामी प्रोजेक्ट्स में काम करने का मौका मिलेगा।

गाने की शूटिंग आर्क होटल, सामिआ लेक सिटी और सुनारीका गोल्ड एंड डायमंड जैसे आकर्षक लोकेशनों पर हुई, जिसमें रोहताश बत्रा और प्रदीप बंसल का विशेष योगदान रहा।

टीम का दावा है कि ‘महकी फ़िज़ा’ दर्शकों को रोमांस और संगीत की दुनिया में खो जाने का अनुभव देगा और रिलीज़ के बाद यह गीत लोगों की जुबां पर छा जाएगा।