Udham Singh Nagar News, Kichha News, Pantnagar News, Haldwani News, Rudrapur News
बाजपुर (उधम सिंह नगर)। वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश कुमार ने उन्नति कुंज पर आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

इस अवसर पर राजेश कुमार ने जनभावनाओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनसेवा उनके लिए सर्वोपरि है और जनता की हर आवाज़ का सम्मान करना उनका संकल्प है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक न्याय और आवश्यक सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।

राजेश कुमार ने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों के लिए उनके प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और अपनी समस्याएं रखते हुए शीघ्र समाधान की उम्मीद जताई।