भाजपा नेत्री एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा मंगलवार को गंगापुर रोड स्थित श्री जी केशव कुंज गौशाला पहुंचीं, जहां उन्होंने धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने गौवंश को गुड़ और हरा चारा खिलाकर गौसेवा की।

कार्यक्रम के दौरान गौशाला समिति के पदाधिकारियों ने मीना शर्मा सहित अन्य अतिथियों का पीत वस्त्र ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया। पूरे आयोजन में धार्मिक और सामाजिक समरसता का वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर आचार्य जी, महंत जी, के.के. शर्मा, अनिल शर्मा, राम प्रसाद, एडवोकेट जुगल किशोर गोस्वामी, अमित डाबड़ा समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
