संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में क्रिएटर कनेक्ट 2026, डिजिटल टैलेंट्स का हुआ सम्मान
उधम सिंह नगर में डिजिटल टैलेंट को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘उत्तराखंड क्रिएटर कनेक्ट 2026’ का भव्य आयोजन वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह के कार्यालय पर किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर के प्रमुख डिजिटल इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स ने भाग लेकर इसे सफल बनाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में देश के प्रसिद्ध यूट्यूबर अंकुर अग्रवाल उपस्थित रहे। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसके बाद डिजिटल क्षेत्र में उभरते अवसरों और नवाचारों पर चर्चा की गई।

वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ‘डिजिटल इंडिया’ सोच को आगे बढ़ाने में ऐसे कार्यक्रम अहम भूमिका निभा रहे हैं। इससे युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी पहचान बनाने का अवसर मिल रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजीव कुमार सिंह ने कहा कि आज का युवा डिजिटल युग में नई संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा है और वह देश-प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

इस अवसर पर उन क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया, जिन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है और लाखों लोगों तक अपनी पहुंच बनाई है।

मुख्य अतिथि अंकुर अग्रवाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का मूल मंत्र निरंतरता और गुणवत्तापूर्ण कंटेंट है। उन्होंने युवाओं को अपने काम पर फोकस करने और नए प्रयोग करने की सलाह दी।

कार्यक्रम में शामिल क्रिएटर्स ने इस पहल को उत्तराखंड के डिजिटल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को नई दिशा देने के साथ उन्हें बड़े मंच तक पहुंचने का अवसर प्रदान करते हैं।

अंत में आयोजक संजीव कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने की बात कही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, सोशल मीडिया क्रिएटर्स और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
