14.4 C
Dehradun
Sunday, March 26, 2023

युवा मोर्चा ने बच्चों संग केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

देहरादून – आज उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेशभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया. इस अवसर पर
महानगर देहरादून में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिनमे संध्याकाळ में राजपुर रोड स्थित राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को केक एवं मिठाई वितरण की गई।

बच्चों के समक्ष पहुंचें प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा की “युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सभी वर्गों से से भरपूर स्नेह मिल रहा है, यहाँ तक की बच्चों में भी सीएम धामी खासे प्रसिद्ध हैं, हम अपने यशस्वी लोकप्रिय ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दीर्घायु की कामना करतें हैं”

- Advertisement -

कार्यक्रम का आरम्भ गायंत्री मन्त्र से हुआ तथा बच्चों ने आँखे बंद कर गायत्री मन्त्र का पाठ किया, उसके बाद भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष ने ने बच्चों संग केक काटकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन मनाया. इस अवसर पर युवा मोर्चे के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बच्चों को टॉफी तथा केक वितरित किया. इस दौरान प्रदेश महामंत्री रंजन बर्गली, प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, आशीष रावत, विवेक जैन, दिव्या राणा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आपको बतातें चलें की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन को लेकर पिछले कुछ दिनों से प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल महानगर में डेरा डाले हुए हैं तथा प्रदेश के सभी जिलों में जन्मदिन कार्यक्रम आयोजित किये गये. जिनका सफलतापूर्व संचालन प्रदेश अध्यक्ष के नेत्रत्व में हुआ. वहीँ युवा मोर्चे को प्रदेश में अहम् पहचान दिलाने में कुंदन लटवाल की ख़ास योगदान रहा है.

- Advertisement -
राज्य में प्रतिभावान खिलाड़ियों को तरासने के लिए अब प्रदेश सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। इस...

Latest News

More Articles Like This