29.2 C
Dehradun
Tuesday, September 26, 2023

कौन बनेगा उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री, चर्चाओं से गरमा रहा है सियासी बाज़ार

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

एक बार फिर भाजपा ने 2022 विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर अपना परचम लहराया है। भाजपा की जीत के बाद एक बार फिर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की गद्दी भाजपा पार्टी के पक्ष में आ चुकी है। निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस बार के चुनाव में काफी बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। पुष्कर सिंह धामी खुद अपनी खटीमा सीट से चुनाव हार गए है जिसके बाद अब एक बार फिर मुख्यमंत्री पद पर नये चेहरे के आने का वक़्त आ गया है। फिलहाल ‘कौन बनेगा मुख्यमंत्री’ की चर्चा का शोर हर तरफ से सुनाई दे रहा है। गुरुवार रात पार्टी के केन्द्रीय संसदीय बोर्ड ने भी इस मुद्ददे पर चर्चा की और यह इशारा भी दिया की मुख्यमंत्री पद के लिए विधायको में से ही किसी को चुना जायेगा।

लगातार हो रही चर्चा के भीतर मुख्यमंत्री के पद के लिए कुछ अहम दावेदारों के नाम गूंजते हुए सुनाई दे रहे है। पहला नाम शामिल किया जाये तो वो है उत्तराखंड से राज्य सभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रिय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी, नैनीताल उधम सिंह नगर से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक का नाम भी शामिल है। यह वो नाम है जो फिलहाल सियासी बाज़ार में लगातार सामने आ रहे है और मुख्यमंत्री पद को लेकर लगातार गूँज सुनाई दे रही है लेकिन बाकि विधायको में भी मुख्यमंत्री पद के लिए दौड़ शुरू हो चुकी है जो कि अभी खुलकर सामने नहीं आ रही है।

- Advertisement -
हरिद्वार: कांवड़ मेले जोरों शोरों से चल रहा है। सभी राज्यों से लोग कांवड़ लेने हरिद्वार पहुँच रहे हैं।...

Latest News

More Articles Like This