30.2 C
Dehradun
Saturday, June 3, 2023

दो सगी बहनों ने एक ही लड़के से की शादी, ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

महाराष्ट्र के सोलपुर में हुई एक शादी चर्चा का विषय बन गई है। इस अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल, ये कहानी दो जुड़वा बहनों की है, जिन्होंने एक ही लड़के से शादी की है। दोनों बहनें आईटी इंजीनियर हैं। वहीं, लड़का बिजनेसमैन है। इस शादी से दोनों के ही परिवार वालों को कोई आपत्ति नहीं है। धूमधाम से हुई इस शादी से दोनों पक्षों के लोग खुश नजर आए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अतुल मलशीरस तालुका का रहने वाला है। मुंबई में उसका ट्रैवल एजेंसी का काम है। वहीं, पिंकी और रिंकी आईटी इंजीनियर हैं। कुछ दिनों पहले पिंकी और रिंकी के पिता की तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए बहनों ने अतुल की कार का इस्तेमाल किया था।

इसी दौरान अतुल, रिंकी और पिंकी के बीच बातें बढ़ गईं। उधर जुड़वां बहनों के पिता का निधन हो गया। दोनों अपनी मां के साथ रह रही थीं। अतुल का दानों बहनों के घर आना-जाना बढ़ गया और इसी बीच उन्होंने दोनों बहनों को अपनाने का फैसला ले लिया।

बताया जा रहा है कि जुड़वा बहनें पिंकी और रिंकी मुंबई में ही काम करती हैं। दोनों बहनों ने अतुल से शादी करने का फैसला किया, क्योंकि वे बचपन से एक ही घर में एक साथ रह रही थीं। इसके बाद दोनों के घरवालों से बात हुई। बच्चों की खुशी के आगे वे भी इस शादी के लिए राजी हो गए। बीते शुक्रवार को शादी धूमधाम से हुई। इस शादी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

- Advertisement -
उधमसिंह नगर: जीवन कितना कठिन लगता है? कितना मुश्किल लगता है कि हमारे हिस्से तमाम खुशियां नहीं आईं। हम...

Latest News

More Articles Like This