18.9 C
Dehradun
Thursday, March 30, 2023

भारत के नये विदेश सचिव होंगे पंतनगर यूनिवर्सिटी के छात्र रह चुके विनय मोहन क्वात्रा

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

भारत के नये विदेश सचिव की नियुक्ति हो चुकी है। विनय मोहन क्वात्रा अब मई से भारत के विदेश सचिव का कार्यभार सम्भालेंगे। वर्तमान समय में हर्षवर्धन श्रृंगला ये जिम्मेदारी निभा रहे हैं। आपको विनय के बारे में बताये तो विनय मोहन क्वात्रा पंतनगर यूनिवर्सिटी के छात्र रह चुके है। साल 1980 में जब विनय को ग्रेजुएशन करनी थी तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय और पंतनगर विश्वविद्यालय दोनों में प्रवेश का प्रयास किया। और दोनों ही जगह उनका चयन हो गया। रोहिणी कॉलोनी दिल्ली के रहने वाले विनय मोहन क्वत्रा ने दिल्ली नहीं बल्कि जीबी पंत विश्वविद्यालय को अपने ग्रेजुएशन के लिए चुना। 1980 में पंत विश्वविद्यालय में कृषि एवं पशु पोषण विज्ञान विषय में स्नातक में प्रवेश लेने वाले विनय मोहन ने 1985 में यहीं से विज्ञान विषय में परास्नातक की डिग्री भी ली।

पंतनगर यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान विनय मोहन ने स्नातक की पढ़ाई गांधी और सुभाष हॉस्टल में और परास्नातक की पढ़ाई चितरंजन हॉस्टल में रहते हुए पूरी की। पंत विश्वविद्यालय के उद्यान विज्ञान विभाग के हेड डॉ सीसी डिमरी ने जानकारी दी और बताया की विनायक काफी मिलनसार होने के साथ-साथ मेधावी छात्र भी थे। जानकारी के अनुसार जब पंतनगर विश्वविद्यालय से विनय मोहन ने अपनी परास्नातक की डिग्री पूरी की तो उनका चयन दक्षिण भारत में पीएनबी में पीओ पद पर हो गया था वहां पर उन्होंने कुछ साल तक नौकरी की लेकिन इसके बाद और मेहनत करके उनका चयन भारतीय विदेश सेवा में हो गया। इस वक्त नेपाल में भारत के राजदूत की भूमिका निभा रहे हैं। और अब मई से विदेश सचिव की ज़िम्मेदारी सम्भालने जा रहे है।

- Advertisement -
उत्तरकाशी: उत्तराखंड में आकाशीय बिजली ने तीन परिवार तबाह कर दिए। शनिवार रात यहां डुंडा क्षेत्र में आकाशीय बिजली...

Latest News

More Articles Like This