24.2 C
Dehradun
Tuesday, March 28, 2023

उत्तराखंड: ग्रेड पे दिए जाने को लेकर पुलिस कर्मियाें के परिवार का सीएम आवास कूच, हुई हाथापाई और पकड़ा दारोगा का कॉलर

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पुलिसकर्मियों के परिवार के सदस्यों ने ग्रेड पे दिए जाने की मांग पर फिर से आंदोलन शुरू कर दिया है। इस मामले में सोमवार को बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्र हुई जिसके बाद गांधी पार्क गेट पर धरना दिया गया।

सभी आंदोलनकारी महिलाओं ने 4600 ग्रेड पे दिए जाने की मांग पर सचिवालय की ओर कूच किया। इसी बीच पुलिस बल ने बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की जिसके बाद प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री के आवास की ओर कूच कर गए।

- Advertisement -

इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने आत्मदाह की चेतावनी भी दी। सभी प्रदर्शनकारी अपने बच्चों के साथ कूच के लिए पहुंचे थे। प्रदर्शनकारियों को मुख्यमंत्री आवास से पहले ही रोक दिया गया था। जिसके बाद गुस्साए प्रदर्शनकारी धरने पर बैठ गए।

जिसके बाद पुलिस के परिजनों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। इसी बीच पुलिस व पुलिसकर्मियों के परिजनों के बीच हाथापाई भी हुई। आपको बता दें पुलिसकर्मियों का यह आंदोलन मार्च से शुरू हुआ है। सोशल मीडिया पर भी यह आंदोलन चलाया गया है।

- Advertisement -
अल्मोड़ा: उत्तराखंड की प्रतिभाशाली बेटियां विपरीत परिस्थितियों में भी मेहनत के दम पर बड़ा मुकाम हासिल कर रही हैं।इसका...

Latest News

More Articles Like This