

कार्यक्रम की नई तिथि छह नवंबर निर्धारित होने के बाद पुलिस और प्रशासन ने केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उनके आगमन और प्रस्थान के लिए रूट निर्धारित करने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी बैठकों का दौर शुरू हो गया है।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां शुरू
गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। सुरक्षा प्रबंधों के साथ ही उनके आवागमन के लिए रूट प्लान तैयार किया जा रहा है, ताकि दौरे के दौरान व्यवस्थाएं सुचारु बनी रहें।
राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान करने का समारोह उत्तराखंड पुलिस के लिए महत्वपूर्ण अवसर होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति प्रस्तावित है। पुलिस-प्रशासन की ओर से समारोह को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।