
शक्तिफार्म। उत्तराखंड में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को शक्तिफार्म में ब्लॉक युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। कार्यक्रम के दौरान कई युवाओं ने कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की जिम्मेदारियां सौंपते हुए पार्टी की गतिविधियों को गांव-गांव तक सक्रिय रूप से पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम आचार्य ने की, जबकि संचालन ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित सरकार ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तम आचार्य ने कहा कि युवा किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होते हैं और देश व प्रदेश का भविष्य युवाओं पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं को सम्मान, अवसर और नेतृत्व प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि रोजगार, शिक्षा और भविष्य से जुड़े मुद्दे आज युवाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं। कांग्रेस इन समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के लिए संघर्ष करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केवल संगठनात्मक पदों तक सीमित न रहें, बल्कि गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों की समस्याओं को समझें तथा जनता के बीच रहकर उनकी आवाज बनें।
उत्तम आचार्य ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत, आपसी एकजुटता और जनता के प्रति जवाबदेही पर निर्भर करती है। नए युवाओं के पार्टी से जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने में मदद मिलेगी।
इन युवाओं को मिली संगठन में जिम्मेदारी
ब्लॉक युवा कांग्रेस की विस्तारित कार्यकारिणी में शिवा हालदार को महासचिव, देवरत मंडल और शुभम राय को उपाध्यक्ष, कार्तिक को सचिव तथा विष्णु राय को उपसचिव मनोनीत किया गया।
इसके अलावा पंकज दास, आशीष मंडल, सूरज हीरा, तुषार सरकार, विवेक मंडल, वृजेन विश्वास और विष्णु तरफदार को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनियुक्त पदाधिकारियों और पार्टी में शामिल हुए युवाओं का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने और स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बलवंत बोहरा सहित करण जंग, हसनैन मलिक, दीपक विश्वास, भगवान पांडेय, शशिभूषण विश्वास, रंजीत, उत्तम हालदार, सुमिंदर यादव, श्रीकांत, अजय सिंह, सपना ओझा, गुड़िया अधिकारी, शेरू, पांचू मंडल, निरंजन मंडल और लक्ष्मण मंडल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।