15 C
Dehradun
Sunday, March 26, 2023

Fitness tips: उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिए स्वस्थ रहने के उपाय, नियमित व्यायाम करने की‌ की अपील

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

Uttrakhand: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में जारी किए गए अपने वीडियो में शेयर की स्वस्थ रहने के फिटनेस टिप्स। इस वीडियो में सीएम पुष्कर सिंह धामी योगा के कुछ आसन करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही यह वीडियो शेयर कर उन्होंने लोगों से नियमित व्यायाम करने की अपील भी की है, उन्होंने जिक्र किया कि “जिस प्रकार संतुलित आहार से शरीर को पोषण मिलता है, उसी प्रकार व्यायाम से भी शरीर दीर्घ समय तक हष्ट-पुष्ट एवं निरोगी बना रहता है।”सीएम धामी ने लोगों से यह अपील की कि नियमित व्यायाम करें और जीवन में एक नई ऊर्जा के साथ निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।

बढ़ती बीमारियों के बीच पुष्कर सिंह धामी लगातार अपने वीडियो से लोगों को बताते रहते हैं। साथ ही संतुलित आहार को रोजाना शामिल करने के फायदे भी बताएं है। उत्तराखंड में हाल ही में लगातार बढ़ते मामलों के बीच पुष्कर सिंह धामी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित कर रहा है। लगातार जहां रोजाना बीमारों की संख्या दिन पर दिन बढ़ रही है वहीं सीएम की तरफ से यह वीडियो लोगों को प्रेरित करने के लिए कारगर साबित हो सकता है। लोगों को नियमित व्यायाम करने के साथ-साथ पौष्टिक आहार लेने की थी सीएम ने अपील जारी की है।

पुष्कर सिंह धामी लगातार अपने प्रशंसकों के लिए ऐसी वीडियो शेयर कर उन्हें प्रेरित करते रहते हैं। लोगों की माने तो सीएम पुष्कर सिंह धामी प्रदेश निवासियों को फिटनेस के विषय में लगातार टिप्स देते रहते हैं। जिस कारण लोगों को मनोरंजन के साथ-साथ कुछ नया सीखने को भी मिलता है। पुष्कर सिंह धामी के अनुसार सिर्फ नियमित व्यायाम और पौष्टिक आहार लेने से शरीर लंबे समय तक हष्ट-पुष्ट एवं बीमारियों से निरोगीक रह सकता है।

- Advertisement -

- Advertisement -
राज्य में प्रतिभावान खिलाड़ियों को तरासने के लिए अब प्रदेश सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। इस...

Latest News

More Articles Like This