25.2 C
Dehradun
Saturday, September 30, 2023

आज करण माहरा सँभालने जा रहे है प्रदेश अध्यक्ष की कमान, ऐसे होने जा रहा है भव्य समारोह

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

कांग्रेस पार्टी के लिए आज एक बड़ा दिन है क्योंकि आज कांग्रेस को उनका सेनापति मिलने जा रहा है। आज रविवार 17 अप्रैल को करण माहरा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद ग्रहण करने जा रहे है। नये प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के स्वागत के लिए कांग्रेस कार्यालय, राजीव भवन में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रदेशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। पदभार ग्रहण करने से पहले शनिवार को नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से उनके घर पहुंचकर मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होंने भावी रणनीति के साथ आगामी कार्यक्रमों के बारे में उनसे राय मशवरा किया। माहरा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल आदि के घर जाकर व्यक्तिगत रूप से उन्हें मिले।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के विधायकों, पूर्व विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला व शहर कांग्रेस अध्यक्षों से दूरभाष पर वार्ता कर उनके क्षेत्र से कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले कार्यकर्ताओं की जानकारी ली गई। बैठक में प्रदेशभर से आने वाले लोगों की व्यवस्था एवं कार्यक्रम की तैयारी पर विचार-विमर्श किया गया।

वहीं निवर्तमान महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने कहा कि नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का पदभार ग्रहण कार्यक्रम अभूतपूर्व होगा। इस दौरान प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, सहप्रभारी राजेश धर्माणी, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, आदि विशेष तौर पर मौजूद रहेेंगे। बैठक में पूर्व मंत्री अजय सिंह, पीके अग्रवाल, डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, गरिमा दसौनी, डॉ. प्रतिमा सिंह, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम डॉ. विजेन्द्र पाल, विजयपाल रावत, नवनीत सती, विनीत भट्ट, कपिल भाटिया, रॉबिन त्यागी, पुष्कर सारस्वत आदि उपस्थित थे।

- Advertisement -
हरिद्वार: कांवड़ मेले जोरों शोरों से चल रहा है। सभी राज्यों से लोग कांवड़ लेने हरिद्वार पहुँच रहे हैं।...

Latest News

More Articles Like This