15 C
Dehradun
Sunday, March 26, 2023

बागेश्वर में दर्दनाक हादसा- भूस्खलन में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

उत्तराखंड में मौंसम ने एक बार फिर कहर बरपाया है। कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले के कपपोट की ग्राम सभा सुमगढ़ के ऐठाबन में एक मकान भूस्खलन की चपेट में आया। हादसे में एक दंपति सहित एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई है।

वहीं दूसरी ओर, पर्यटन नगरी मसूरी में शनिवार देर रात से शुरू हुई बारिश रविवार सुबह तक होती रही जिस से मसूरी- देहरादून मार्ग पर कई जगह पर मलबा आने के कारण बंद हो गया। लोक निर्माण विभाग द्वारा जेसीबी लगाकर मलबे को हटाने के बाद मार्ग को सुचारू किया गया। जबकि, पर्यटक स्थल कैंपटी फॉल में भी मलबा आया है।

- Advertisement -

कपकोट तहसील के सुमगढ़ ऐठाण गांव के अठाबड़ तोक में रहने वाले गोविंद सिंह पुत्र प्रताप सिंह के मकान के पीछे शनि—रविवार की आधी रात के बाद अचानक भूस्खलन हुआ और भारी मात्रा में तलबा मकान पर जा गिरा।

हादसे के समय गोविंद सिंह उनकी पत्नी खष्टी देवी और बेटा हिमांशु सिंह घर पर सो रहे। मलबा मकान पर गिरा और पूरा मकान देखते ही देखते जमींदोज हो गया। मलबे में परिवार के तीनों सदस्य और गौशाला में बंधे उनके पशु दब गए। कपकोट तहसील के सुमगढ़ इलाके के सुमगढ़ ऐठाण गांव के अठाबड़ तोक में बारिश की वजह से क्षतिग्रस्त हुए मकान के मलबे में दबे तीनों लोगों की मौत की खबर है।

- Advertisement -
राज्य में प्रतिभावान खिलाड़ियों को तरासने के लिए अब प्रदेश सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। इस...

Latest News

More Articles Like This