14.7 C
Dehradun
Saturday, April 1, 2023

उपनिरीक्षक नीरजा संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के पुलिस कमांडर के लिए चयनित

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

उत्तराखण्ड पुलिस के साथ ही समूचे प्रदेश को गौरवान्वित करने वाली एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां उत्तराखण्ड पुलिस की उपनिरीक्षक नीरजा यादव को संयुक्त राष्ट्र शान्ति मिशन में शांति सेना की फील्ड ऑफिस पुलिस कमांडर चुना गया है। उत्तराखण्ड पुलिस के सोशल मीडिया पेज से मिल रही जानकारी के मुताबिक उपनिरीक्षक नीरजा यादव को विगत वर्ष अगस्त, 2022 में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के तहत दक्षिणी सूडान के लिए चुना गया था। बताया गया है कि उपनिरीक्षक नीरजा यादव, उत्तराखण्ड पुलिस के अपराध अनुसंधान विभाग (सीबीसीआईडी) में तैनात थी।

बताया गया है कि बीते दिनों आयोजित हुई योग्यता आधारित परीक्षा और साक्षात्कार देने के उपरान्त 28 देशों के पुलिस अधिकारियों में से उन्हें दक्षिण सूडान के रुमबेक झील राज्य की फील्ड ऑफिस पुलिस कमांडर चुना गया। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन को लोगों की भलाई के लिए तैयार किया गया है। इनका कार्य विवादित एरिया में जाकर लोगों की मदद करना होता हैं, जहां पर इस मिशन के लिए चयनित कार्मिकों द्वारा लोगों की भलाई के लिए काम किया जाता है।

मिशन के तहत सभी देश मिलकर काम करते हैं। आपको बता दें कि उपनिरीक्षक नीरजा यादव ने इससे पूर्व वर्ष 2013-14 में अपना पहला यूएन मिशन साइप्रस देश में पूरा किया था, जहां वह पेट्रोल लीडर थीं। नीरजा को मिशन में सराहनीय सेवा के लिए 03 संयुक्त राष्ट्र पदकों से भी सम्मानित किया जा चुका है।

- Advertisement -
जी 20 में शामिल होने विदेशी डेलीगेट्स पंतनगर एयरपोर्ट से ताज रिसोर्ट में बस से पहुँचे।जहाँ संस्कृति विभाग की...

Latest News

More Articles Like This