30.2 C
Dehradun
Saturday, June 3, 2023

Uttarakhand: सदन में उठी पिरान कलियर दरगाह को पांचवा धाम घोषित करने की मांग

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

Dehradun: हाल ही में हुए सदन बैठक के दौरान विधायक फुरकान अहमद ने सदन में सांस्कृतिक मंत्री से पिरान कलियर दरगाह को पांचवा धाम घोषित करने के विषय में अपनी अपेक्षा जाहिर की। उन्होंने सदन में इस मुद्दे को लेकर सवाल किया कि क्या पिरान कलियर दरगाह को पांचवा धाम घोषित करने पर सरकार विचार कर रही है? जिसके विषय में सांस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री महाराज ने जवाब दिया।

हरिद्वार के रुड़की क्षेत्र में स्थित पिरान कलियर दरगाह को पांचवा धाम घोषित करने के विषय में सतपाल महाराज एवं धर्मस्व मंत्री ने कहा कि संस्कृति विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहीं है, जबकि इस क्षेत्र में लगने वाले मेले को विभाग की ओर से सूचीबद्ध किया गया है। हाल ही में सदन बैठक के दौरान विधायक फुरकान अहमद ने सतपाल महाराज से जानना चाहा कि क्या पिरान कलियर दरगाह को पांचवा धाम घोषित करने पर सरकार विचार कर रही है या नहीं? जिसके जवाब में सतपाल महाराज एवं धर्मस्व मंत्री ने बयान दिया कि यह संस्कृति विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहीं है।

चार धाम के विषय में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज काफी बयान आया है जिनमें उन्होंने इस बात का जिक्र किया है कि चार धाम यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं के उपलब्धि में किसी भी यात्री की मृत्यु नहीं हुई है और जिन यात्रियों की मृत्यु हुई है, उन्हें हृदय गति रुकने के कारण मौत का आग्रह है।

- Advertisement -

साथ ही इसके अलावा बाकी की मौत का कारण सड़क दुर्घटनाओं से जुड़ी है। सूत्रों के मुताबिक प्रक्षकाल के दौरान विपक्षी दलों ने विधायक प्रीतम सिंह पर निशाना साधते हुए सवाल किए कि 2022 में चार धाम यात्रा में अब तक कितने तीर्थ यात्री दर्शन के लिए पहुंचे और अब तक कितने यात्रियों की मृत्यु हुई है। सी के जवाब में पर्यटन मंत्री पाल महाराज ने सूचना देते हुए कहा कि 10 जून यानी कपाट खुलने की तिथि से अब तक चारों धामों में करीब 19 लाख 19 हजार 923 तीर्थयात्री दर्शनों के लिए आए थे।

- Advertisement -
उधमसिंह नगर: जीवन कितना कठिन लगता है? कितना मुश्किल लगता है कि हमारे हिस्से तमाम खुशियां नहीं आईं। हम...

Latest News

More Articles Like This