15 C
Dehradun
Sunday, March 26, 2023

17 अप्रैल को कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा करने जा रहे है पदभार ग्रहण

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

कांग्रेस आला कमान के द्वारा नये विधायको की विभिन्न पदों पर नियुक्ति की गई। जैसे कि करण माहरा को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, भुवन कापड़ी को उप नेता प्रतिपक्ष और यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष का दायित्व सौंपा गया है। अब जानकारी के मुताबिक कुमाऊं रानीखेत से कांग्रेस के पूर्व विधायक करन माहरा अब 17 अप्रैल से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार सम्भालने जा रहे है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महामंत्री विजय सारस्वत ने बताया कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा प्रात: 11:00 बजे काफिले के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे, जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

विजय सारस्वत ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, सहप्रभारी राजेश धर्माणी सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण और प्रदेशभर के पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। दूसरी ओर कुमाऊं रानीखेत से कांग्रेस के पूर्व विधायक करन माहरा को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर कांग्रेस भवन मिष्ठान वितरण के साथ आतिशबाजी कर और मिठाइयाँ बात कर खुशी का इजहार किया गया।

- Advertisement -
राज्य में प्रतिभावान खिलाड़ियों को तरासने के लिए अब प्रदेश सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। इस...

Latest News

More Articles Like This