21.2 C
Dehradun
Tuesday, September 26, 2023

अब कन्या भ्रूण हत्या पर लगाम, सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

लगातर प्रदेश में बढ़ती कन्या भ्रूण हत्या को देखते हुए अब उत्तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल बाल विकास महिला सशक्तीकरण खेल एवं खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने ऐलान किया है कि सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में बालिका के पैदा होने से स्कूल पढ़ने तक कई सुविधाएं दे रही है। बेटी को बोझ समझ कन्या भ्रूण हत्या करना प्रकृति और कानून के विरुद्ध है। इसलिए अब कन्या भ्रूण हत्या करने वाले डॉक्टर, नर्सिंग होम की सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखकर उन्हें 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के तहत जसपुर में अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार के प्रतिष्ठान पर पहुंची कैबिनेट मंत्री रेखा का बाजपा सरकार ने जमकर स्वागत किया। जिसके बाद पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने ग्रामीण क्षेत्र की आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को पिछले साल जुलाई से दिसंबर तक का बकाया मानदेय दिलाने की मांग की। इस दौरान सुधीर विश्नोई, डॉ. सुदेश कुमार, विनीत चौहान,आदि कार्यकर्म में शामिल रहे। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भाजपा सरकार बेटियों को शिक्षित करने में हर तरह से सहयोग दे रही है जिसके चलते आये दिन योजनाए बनाई जाती है।

रेखा आर्या के मुताबिक अब प्रदेश में इस योजना से कन्या भ्रूण हत्या को लेकर लोग जागरूक होंगे और सूचना देने वालों को इनाम देकर हम उन्हें सम्मानित भी कर पाएंगे। साथ ही रेखा आर्या ने बताया कि चुनाव से पूर्व सीएम ने शिवराजपुर पट्टी, करनपुर में मिनी स्टेडियम और सूत मिल की भूमि पर स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी। इसे पूरा कराया जाना चाहिए। इसलिए मंत्री रेखा ने प्रस्तावित स्टेडियम की भूमि का निरीक्षण कर भाजपा कार्यकर्ता अशोक प्रजापति के आवास पर भी कार्यकर्ताओं से भेंट की। इतना ही नहीं उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियमित मानदेय और केंद्र का किराया देने के विषय में भी प्रस्ताव मंजूर कर लिया है।

- Advertisement -
हरिद्वार: कांवड़ मेले जोरों शोरों से चल रहा है। सभी राज्यों से लोग कांवड़ लेने हरिद्वार पहुँच रहे हैं।...

Latest News

More Articles Like This