

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में जिलेभर में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 13 अक्टूबर 2026 को ऑपरेशन प्रहार के तहत बीपुरम चौकी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान खाड़खाला के पास पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 31 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
ऋषिकेश का रहने वाला है आरोपी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौतम (26) पुत्र कलीराम, निवासी गली नंबर-5, शांति नगर, भरत मंदिर स्कूल के पास, ऋषिकेश, जिला देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद स्मैक को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ कोतवाली नई टिहरी में मुकदमा संख्या 40/2026 दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान के तहत आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।