21.2 C
Dehradun
Tuesday, September 26, 2023

उल्टा चोर कोतवाल को डांटे- अदालत में फोन बजने पर जज ने टोका तो उल्टा जज पर ही भड़क पड़ी महिला, गिरफ्तार

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

अक्सर लोगो का बिना सोचे कुछ भी कर देने का व्यवहार कई बार उन्ही को भारी पड़ जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ है फैमिली कोर्ट में तारीख पर आई महिला के साथ जो आई तो अपने वैवाहिक जीवन में चल रहे विवाद को सुलझाने लेकिन अपने अभद्र व्यवहार के चलते सलाखों के पीछे पंहुच गई। दरअसल महिला ने झज्जर निवासी पुलिसकर्मी से प्रेम विवाह किया था लेकिन दोनों के बीच बहुत समय से विवाद चल रहा था। उसी सिलसिले में महिला सोमवार को अदालत में पंहुची थी। महिला का अभद्र व्यवहार काफी देर से देखा जा रहा था। पहले महिला कोर्ट में हाफ पेंट में पहन कर पंहुच गई जिस कारण से उन्हें अन्दर जाने से रोका गया जिस पर महिला ने पुलिसकर्मियों के साथ बेहेस शुरू कर दी। इस पर जज के द्वारा एतराज जताने के बाद महिला लोअर पहन कर वापिस आई।

अगली दफा कोर्ट में महिला का फोने बज पड़ा जिसपर जज ने उन्हें दुबारा टोककर अदालत में फ़ोन अलाउड न होने की बात कही जिसपर महिला को गुस्सा आ गया और वह उल्टा जज पर ही भड़क पड़ी और उन्हें ही नसीहत देने लगी। महिला के अभद्र व्यवहार देख जज ने उसे तुरंत गिरफ्तार करने का आदेश दिया। आदेश सुनते ही महिला भागने लगी लेकिन पीसीआर द्वारा महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

- Advertisement -
हरिद्वार: कांवड़ मेले जोरों शोरों से चल रहा है। सभी राज्यों से लोग कांवड़ लेने हरिद्वार पहुँच रहे हैं।...

Latest News

More Articles Like This