नई दिल्ली। देश 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और उमंग के साथ मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया और देशवासियों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री का यह लगातार 13वां स्वतंत्रता दिवस संबोधन रहा।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को दोहराया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और देश का हर नागरिक इसमें भागीदार बने।
‘भारत दुनिया के मंच पर सम्मानित देश बन रहा’
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आज दुनिया के मंच पर एक महत्वपूर्ण और सम्मानित देश के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। उन्होंने देश की युवा शक्ति को भारत के भविष्य की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया।
पीएम मोदी ने कहा कि देश नए संकल्पों और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है। उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक तिरंगा पूरे गौरव के साथ लहरा रहा है।
‘हर दिल में गूंज रहा वंदे मातरम्’
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आज ‘वंदे मातरम्’ का नारा हर भारतीय के दिल में गूंज रहा है और हर घर में तिरंगा लहरा रहा है।
उन्होंने कहा कि देश आजादी के पर्व को जोश और उमंग के साथ मना रहा है और नए संकल्पों के साथ विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
‘युवा शक्ति’ पर रहेगा विशेष फोकस
इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने और विकसित भारत 2047 की दिशा में भारत की यात्रा में युवा शक्ति की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया।
लाल किले पर आयोजित मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद देश को संबोधित किया। समारोह में देश की विविधता और सांस्कृतिक विरासत की झलक भी देखने को मिली।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देशवासियों से विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया और कहा कि भारत की प्रगति तभी सार्थक होगी, जब विकास का लाभ हर वर्ग और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
PM मोदी का बड़ा दावा: नक्सल-माओवादी हिंसा आखिरी दौर में
लाल किले से पीएम मोदी ने कहा कि नक्सलवाद और माओवाद अब अपनी ताकत खो चुके हैं और अपनी आखिरी सांसें गिन रहे हैं। उन्होंने कहा कि कभी जिन इलाकों में नक्सलियों की गोलियां चलती थीं, वहां अब विकास, विश्वास और तिरंगे की शान नजर आ रही है।
#WATCH | Delhi: From the ramparts of the Red Fort, Prime Minister Narendra Modi says, “… It is imperative to eliminate the challenges that have persisted for decades in the 21st century. Naxalism and Maoism have devastated the futures of lakhs of youths; they snatched away… pic.twitter.com/zXGH8Hpjif
— ANI (@ANI) August 15, 2026
PM मोदी का बड़ा बयान: ‘हथियारबंद नक्सली खत्म, अब दिमागी नक्सलियों की पहचान जरूरी’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार ने हथियारबंद नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल कर देश को इस संकट से बाहर निकाला है। उन्होंने कहा कि अब ‘दिमागी नक्सल’ की पहचान कर उन्हें अलग-थलग करना जरूरी है, ताकि युवाओं को विकसित भारत के निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।
#WATCH | Delhi: From the ramparts of the Red Fort, Prime Minister Narendra Modi says, “For years, individuals with a Maoist mindset had entrenched themselves within the corridors of power in the country. This Maoist ideology influenced policies, even through their roles as… pic.twitter.com/1vqeavpj0U
— ANI (@ANI) August 15, 2026
PM मोदी का बड़ा बयान: ‘भारत दुनिया के मंच पर बन रहा सम्मानित देश’
लाल किले से पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज दुनिया के मंच पर एक सम्मानित और भरोसेमंद देश के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत ने करीब 40 देशों के साथ FTA किए हैं, जो देश के MSME और उद्योगों के लिए बड़ा अवसर है।
पीएम मोदी ने भारतीय कंपनियों से टेक्सटाइल, मशीनरी और फार्मास्यूटिकल्स समेत देश में बने उत्पादों को ग्लोबल मार्केट तक पहुंचाने की अपील की।
#WATCH | Delhi: From the ramparts of the Red Fort, Prime Minister Narendra Modi says, “… Today, India is emerging as a widely accepted and respected nation on the world stage. India possesses a stable political mandate and a stable government; it has a vibrant democracy, a… pic.twitter.com/IfKqH0clVH
— ANI (@ANI) August 15, 2026
PM मोदी बोले: ‘कोरोना, यूक्रेन और पश्चिम एशिया संकट में भारत ने डटकर मुकाबला किया’
लाल किले से पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी, यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया संकट जैसे बड़े वैश्विक संकटों के बावजूद भारत ने मजबूती से उनका सामना किया।
उन्होंने कहा कि इन संकटों के दौरान देश में डर और अफवाहें फैलाने की कोशिशें हुईं, लेकिन पिछले 10-12 वर्षों की रणनीतिक तैयारियों और योजनाओं के कारण भारत ने मुश्किल हालात में भी जरूरी कदम उठाए और देश को संभाले रखा।
#WATCH | Delhi: From the ramparts of the Red Fort, Prime Minister Narendra Modi says, “For the past 10-12 years, we have been continuously striving to achieve the goal of 2047, successfully reaching one milestone after another. We had not even imagined that we would have to face… pic.twitter.com/afeOCz9ZTK
— ANI (@ANI) August 15, 2026
PM मोदी का बड़ा ऐलान: ‘समुद्र मंथन’ से गहरे समुद्र में खोज, 85 हजार करोड़ रुपये होंगे खर्च
लाल किले से पीएम मोदी ने कहा कि भारत की तरक्की संसाधनों की कमी से नहीं, बल्कि सोच की सीमाओं से रुकती है। उन्होंने बताया कि समुद्र के 99 फीसदी हिस्से को ‘नो-गो’ क्षेत्र से ‘गो-अहेड जोन’ में बदला गया है।
पीएम मोदी ने कहा कि गहरे समुद्र में तेल और अन्य संसाधनों की खोज को बढ़ावा देने के लिए ‘समुद्र मंथन’ पहल शुरू की गई है और इसके तहत 85 हजार करोड़ रुपये की राशि से काम में तेजी लाई जाएगी।
#WATCH | Delhi: From the ramparts of the Red Fort, Prime Minister Narendra Modi says, “… A nation is rarely held back by a lack of resources; rather, it is often constrained by the limitations of its mindset. When thinking stagnates and becomes confined by boundaries, we fail… pic.twitter.com/iANj6zW85V
— ANI (@ANI) August 15, 2026
PM मोदी का बड़ा ऐलान: 2047 तक 100 GW परमाणु ऊर्जा का लक्ष्य
लाल किले से पीएम मोदी ने कहा कि परमाणु ऊर्जा भारत की ऊर्जा सुरक्षा का बड़ा आधार बनेगी। उन्होंने बताया कि सरकार ने 2047 तक 100 GW न्यूक्लियर पावर का लक्ष्य रखा है।
पीएम मोदी ने कहा कि इसी दशक में 5 नए परमाणु रिएक्टर शुरू करने की योजना है। साथ ही, फास्ट ब्रीडर न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी में भारत की सफलता को परमाणु ईंधन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम बताया।
#WATCH | Delhi: From the ramparts of the Red Fort, Prime Minister Narendra Modi says, “… Nuclear energy is a major means of energy security. We have paved the way towards a new goal by passing the ‘Peace Act’ in Parliament. By 2047, we are moving forward with the target of 100… pic.twitter.com/yqkfEASmeP
— ANI (@ANI) August 15, 2026
PM मोदी बोले: ‘छोटे नहीं, बड़े सपने देखें; 2047 तक विकसित भारत का संकल्प’
लाल किले से पीएम मोदी ने कहा कि देश के संकल्प दृढ़ होने चाहिए, क्योंकि मजबूत इरादों से ही मुश्किलों और आपदाओं के बीच रास्ता निकाला जा सकता है।
उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में रक्षा उत्पादन चार गुना, खादी-ग्रामोद्योग का उत्पादन पांच गुना और इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सात गुना बढ़ी है।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत का बड़ा लक्ष्य 2047 तक विकसित देश बनना है। उन्होंने देशवासियों से छोटे सपनों के बजाय बड़े लक्ष्य तय करने और मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
हमारे संकल्प दृढ़ होने चाहिए।
जब संकल्प दृढ़ होता है, तो कठिनाइयों से, आपदाओं के बीच से रास्ते निकालने का सामर्थ्य अपने आप उभरकर सामने आता है।
– पीएम @narendramodi#IndiaIndependenceDay pic.twitter.com/l1yhKYfxjm
— BJP (@BJP4India) August 15, 2026
लाल किले से PM मोदी का संदेश: ‘बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ पूरा देश खड़ा है’
स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में पीएम मोदी ने हाल की बाढ़ से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि देश के कुछ हिस्सों में आई बाढ़ से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं और संकट की इस घड़ी में पूरा देश प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है।
पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है, क्योंकि आजादी के बाद पहली बार 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से ‘वंदे मातरम्’ गूंज रहा है।
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi addresses the nation on the 80th Independence Day
PM Modi says, “Today, we are all celebrating the 80th Independence Day. Today, the chant of ‘Vande Mataram’ resonates in every heart. Today, the Tricolour flies in every home and… pic.twitter.com/rDDI57Xq5N
— ANI (@ANI) August 15, 2026
80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा, कैप्टन सोनिया सिंह चौहान रहीं साथ
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान कैप्टन सोनिया सिंह चौहान ने तिरंगा फहराने में प्रधानमंत्री की सहायता की। इसके बाद लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया।
Prime Minister Narendra Modi hoists the National Flag at Red Fort on the 80th Independence Day
Captain Sonia Singh Chauhan is assisting the PM in hoisting the National Flag.
Photos: Doordarshan pic.twitter.com/pNlUnyrTMX
— ANI (@ANI) August 15, 2026
लाल किले पर गूंजा ‘वंदे मातरम’, 150 साल पूरे होने का जश्न; विकसित भारत के लिए युवा शक्ति पर जोर
नई दिल्ली। 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर आयोजित समारोह में ‘वंदे मातरम के 150 साल’ और ‘विकसित भारत के लिए युवा शक्ति@2047’ की थीम को प्रमुखता दी गई। देश के अलग-अलग हिस्सों और विभिन्न पृष्ठभूमि से आए दर्शक इस ऐतिहासिक समारोह के साक्षी बने। समारोह में देशभक्ति के साथ 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका को भी रेखांकित किया गया।
An audience from diverse backgrounds is gathered at Red Fort to witness the 80th Independence Day celebrations commemorating ‘150 Years of Vande Mataram’ & ‘Yuva Shakti for Viksit Bharat@2047’
Photos: Doordarshan pic.twitter.com/7ZOgQT8Fd7
— ANI (@ANI) August 15, 2026
लाल किले पर पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए लाल किले पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi receives Guard of Honour at the Red Fort; PM Modi to lead the 80th Independence Day celebrations.
(Source: PMO/YouTube) pic.twitter.com/9mPHYg8yKN
— ANI (@ANI) August 15, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की अगुवाई करने के लिए लाल किले पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया. रक्षा सचिव ने दिल्ली एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GoC), लेफ्टिनेंट जनरल राजेश सेठी का प्रधानमंत्री से परिचय कराया.
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi arrives at Red Fort to lead the nation’s 80th Independence Day celebrations.
(Source: PMO/YouTube) pic.twitter.com/S5nsikPhXv
— ANI (@ANI) August 15, 2026
PM मोदी ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, बोले- 140 करोड़ भारतीयों की ताकत से नई ऊंचाइयों पर बढ़ रहा भारत
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के अनगिनत वीर सेनानियों को नमन करते हुए उनके साहस, बलिदान और संघर्ष को याद किया।
पीएम मोदी ने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की सामूहिक शक्ति से देश विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की नई ऊंचाइयां छू रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए देशवासी मिलकर काम कर रहे हैं और स्वतंत्रता सेनानियों के सपने आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।
उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भारत की विकास यात्रा और तेज होगी। पीएम मोदी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का यह पर्व देशवासियों को वीर सेनानियों के अदम्य साहस और मातृभूमि के प्रति उनके अतुलनीय समर्पण की याद दिलाता है।
Warm greetings on the occasion of Independence Day.
We remember with gratitude the countless freedom fighters whose courage, sacrifice and unwavering commitment ensured the end of colonial rule. Their dreams continue to inspire us as we work together to build a Viksit Bharat.…
— Narendra Modi (@narendramodi) August 15, 2026