21.9 C
Dehradun
Saturday, September 30, 2023

हरकी पैड़ी में हुक्का गुड़गुड़ा रहे युवकों की पिटाई का विडियो वायरल, हुए गिरफ्तार

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

हरियाणा और मुजफ्फरनगर के छह युवकों को हरकी पैड़ी स्थित मालवीय घाट पर हुक्का गुड़गुड़ाना महंगा पड़ा। युवकों के हुक्का पीने और हुड़दंग मचाने से नाराज स्थानीय लोगों ने युवकों को पिटाई कर दी।

युवकों ने भागकर जान बचाई। पुलिस ने युवकों के खिलाफ आपदा अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर चालान की कार्रवाई की है। वहीं, दिल्ली और हरियाणा के तीन युवकों को भी ऋषिकुल स्थित गंगा घाट पर हुक्का पीते पुलिस ने दबोचा है।

बुधवार देर रात मालवीय घाट पर हरियाणा और मुजफ्फरनगर के युवक हुड़-दंग मचा रहे थे। युवक हुक्का भी पी रहे थे। उस वक्त घाट पर लोगों की भीड़ थी। लोगों ने शोर शराबे का विरोध किया तो युवक बदतमीज़ी करने लगे। इतने में कुछ स्थानीय लोगों ने युवकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

- Advertisement -

लोगों ने उनका हुक्का छीनकर तोड़ दिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर हरकी पैड़ी चौकी इंचार्ज अरविंद रतूड़ी पहुंचे। पुलिस ने हंगामा करने वाले छह युवकों को हिरासत में ले लिया।

वहीँ दूसरी तरफ मायापुर चौकी इंचार्ज संजीत कंडारी ने भी बुधवार देर रात 11 बजे  ऋषिकुल स्थित घाट पर हुक्का पीने के आरोप में सोनू और मनोज, निवासी समसपुर खालसा, थाना जफरपुर दिल्ली और कोकी निवासी सोनीपत को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ भी आपदा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

युवकों की पिटाई का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. जहाँ अधिकतर लोग युवकों के धार्मिक स्थान पर हुक्का पीने को सरासर गलत बता रहें हैं.

- Advertisement -
हरिद्वार: कांवड़ मेले जोरों शोरों से चल रहा है। सभी राज्यों से लोग कांवड़ लेने हरिद्वार पहुँच रहे हैं।...

Latest News

More Articles Like This