14.4 C
Dehradun
Sunday, March 26, 2023

उत्तराखंड: चार बहनें और चारों पुलिस में

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

चल रहे नवरात्रियो के दौरान बेटियों को देवी का रूप माना जाता है, उनका पूजन किया जाता है। वहीं नवरात्री जैसे पावन पर्व पर देवभूमि उत्तराखंड की चार बेटियों ने अपने परिवार और पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन कर नवरात्री पर्व पर चार चाँद लगा दिए है। भारतीय सेना से सेवानिवृत्त एक पिता की चार बेटियों ने पुलिस में भर्ती होकर अपने पिता का नाम रोशन किया है।

चारो बेटियों के नाम और पद आपको बताये तो जानकारी बोरा नरेन्द्र नगर में ट्रेनिंग हेड कांस्टेबल के पद पर नियुक्त की गई है, अंजलि भंडारी पी.ए.सी में हेड कांस्टेबल के पद पर नियुक्त की गई है, कुमकुम धानिक को हल्द्वानी के डी.आई.जी रेंज ऑफिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर और गोल्डी घुगत्याल को उधम सिंह नगर में नियुक्त किया गया है। इन चारो महिलाओं ने देश की सेवा की राह चुन कर सभी स्त्रियों के लिए नारी सशक्तिकरण की मिसाल बनाई है और पूरे राज्य को गर्व का पात्र बनाया है।

- Advertisement -
राज्य में प्रतिभावान खिलाड़ियों को तरासने के लिए अब प्रदेश सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। इस...

Latest News

More Articles Like This