30.2 C
Dehradun
Saturday, June 3, 2023

दूसरी पत्नी पर उमड़ा प्यार तो पहली को बार-बार कोबरा से डसवाया… ऐसे हुआ पति की साजिश का खुलासा

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

मंदसौर: एमपी के मंदसौर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जेल से छूटने के बाद एक पति का अपनी पहली पत्नी पर प्यार उमड़ आया है। इसके बाद दूसरी पत्नी को खत्म करने की साजिश रची। उसने यह साजिश अपने सांप पकड़ने के एक्सपर्ट दोस्त के साथ मिलकर की। पति ने प्लान बनाया कि कोबरा से डसवाकर पत्नी को मौत की नींद सुला दें। साथ ही बाहर में यह बताया जाए कि पत्नी की मौत सांप के डसने से हुई।

यह पूरा मामला पांच महीने पहले का है। अब आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है तो एक बार फिर से चर्चा शुरू हो गई। मंदसौर के यशोधर्मन नगर क्षेत्र के माल्या खेड़ी की हलीमा की हत्या की साजिश उसके पति मोजिम ने रची थी। मोजिम ने अपने दोस्त की मदद से हलीमा को दो बार सांप से डसवाया और जहर का इंजेक्शन लगवाया। इसके बाद भी हलीमा बच गई। हलीमा ने पुलिस के सामने पति की साजिशों का खुलासा किया है।

दरअसल, मोजिम नशीले पदार्थों की तस्करी करता है। 2013 में वह एनडीपीएस एक्ट के मामले में जोधपुर जेल में बंद था। उसकी पहली पत्नी शानू बी घर से दूसरे के साथ भाग गई थी। दूसरी शादी 2015 में उसने हलीमा से की थी। दोनों साथ रहते थे। कुछ दिनों तक हलीमा के साथ सब कुछ सही चल रहा था।

- Advertisement -
उधमसिंह नगर: जीवन कितना कठिन लगता है? कितना मुश्किल लगता है कि हमारे हिस्से तमाम खुशियां नहीं आईं। हम...

Latest News

More Articles Like This