रायवाला: रायवाला-ऋषिकेश रेलवे ट्रैक पर सोमवार रात एक दर्दनाक हादसे में करीब 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सत्यनारायण मंदिर के पास महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। सूचना मिलते ही रायवाला कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया।

रायवाला कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद कुमार के मुताबिक हादसा सोमवार रात करीब 9:45 बजे हुआ। बताया गया कि महिला ऋषिकेश से रायवाला की ओर आ रही बाड़मेर एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

महिला के पास नहीं मिला पहचान का कोई दस्तावेज
पुलिस के अनुसार मृतका के पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला है। इसके चलते अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस महिला की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटा रही है।
मृतका ने क्रीम रंग की मैक्सी और नीले रंग का प्लाजो पहन रखा था। उसके दाहिने हाथ पर टैटू बना हुआ है। पुलिस इन पहचान संबंधी निशानों और हुलिए के आधार पर महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
आसपास के इलाकों में पुलिस कर रही पूछताछ
पुलिस ने शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। महिला की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ करने के साथ-साथ अन्य माध्यमों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति के परिवार या परिचित में कोई महिला लापता है और उसका हुलिया मृतका से मिलता ह