20.9 C
Dehradun
Tuesday, September 26, 2023

देहरादून- हरबंस कपूर के निधन पर सीएम पहुंचे घर, पार्टी के कार्यक्रम स्थगित

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून कैंट के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। सीएम धामी ने हरबंस कपूर के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी, परिजनों को ढांढस बंधाया साथ ही आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा, हरबंस कपूर जी की राजनैतिक मूल्यों को आत्मसात करते हुए अपने विधानसभा छेत्र के विकास के लिए हमेशा मुखर रहूंगा। हरबंस कपूर लगातार आठ बार विधानसभा का चुनाव जीते यह उनकी लोकप्रियता को साबित करता है।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री धामी ने हरबंस कपूर जी के परिवार को समर्थकों को और शुभचिंतकों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की है। भाजपा के वरिष्ठतम विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर के आकस्मिक निधन पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक एवं प्रदेश महामंत्री संगठन अजय ने भी दुख व्यक्त करते हुए उनके निधन को पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है।

भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी दी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश भर में आज आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। इस बारे में सभी जिला अध्यक्षों को अवगत कर दिया गया है। आगे बताया की हरबंस कपूर की अंतिम यात्रा 2:00 बजे उनके आवास इंदिरा नगर से प्रस्थान कर 2:30 से 3:00 भाजपा मुख्यालय में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। जिसके बाद लखीबाग में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

- Advertisement -
हरिद्वार: कांवड़ मेले जोरों शोरों से चल रहा है। सभी राज्यों से लोग कांवड़ लेने हरिद्वार पहुँच रहे हैं।...

Latest News

More Articles Like This