24.2 C
Dehradun
Tuesday, March 28, 2023

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला सीएम पुष्कर सिंह धामी का

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन कर दिया है। इसीके साथ सीएम धामी पर खनन प्रेमी होने का आरोप भी लगाया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की है।

गणेश गोदियाल जोकि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष है उनके निर्देश पर आज असंगठित कामगार के प्रदेश अध्यक्ष एवं रुद्रपुर विधानसभा के दावेदार सीपी शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ता ने अटरिया मोड़ पर एक जुट होकर भाजपा की प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। इसके साथ सीएम धामी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

- Advertisement -

नारेबाजी में अरूप लगे की, उत्तराखंड सरकार के संरक्षण में अवैध खनन जमकर हो रहा है जिस कारण राजस्व को बहुत बड़ी क्षति पहुंच रही है आगये कहा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खनन प्रेमी है जो किसी से छिपा हुआ नही है। जीरो टोरलेन्स का दावा सिर्फ हवा हवाई है खनन के नाम पर जमकर लूट खसोट मचा रखी है।

जनता भाजपा से तंग हो चुकी है और खनन प्रेमी सीएम धामी की सरकार को उखाड़ फेंकेगी। पुतला दहन करते समय अब्दुल, राजेश यादव, अशोक कुमार, रमेश बोरा, जयदीप गंगवार, फुरकान अहमद, नवीन पंत, राकेश कुमार, निर्मल सिंह, आदेश कुमार आदि मौजूद थे।

- Advertisement -
अल्मोड़ा: उत्तराखंड की प्रतिभाशाली बेटियां विपरीत परिस्थितियों में भी मेहनत के दम पर बड़ा मुकाम हासिल कर रही हैं।इसका...

Latest News

More Articles Like This