देहरादून। आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच उत्तराखंड कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचीं, जहां उन्होंने पार्टी नेताओं और संगठन पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकों का दौर शुरू किया।

दौरे के पहले दिन कुमारी शैलजा ने जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठन की जमीनी स्थिति की समीक्षा की। बैठक में कार्यकर्ताओं की सक्रियता, संगठन विस्तार और पार्टी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बीजापुर गेस्ट हाउस में आयोजित इस बैठक में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।
इसके बाद प्रदेश प्रभारी ने विभिन्न प्रकोष्ठों, विभागों और सेल के पदाधिकारियों के साथ संवाद कर उनकी गतिविधियों और भविष्य की कार्ययोजना की जानकारी ली। पार्टी नेतृत्व का फोकस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर रहा।
देहरादून पहुंचने पर माननीय प्रदेश प्रभारी @Kumari_Selja जी का माननीय प्रदेश अध्यक्ष @UKGaneshGodiyal जी व माननीय नेता प्रतिपक्ष @IamYashpalArya जी द्वारा
पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। pic.twitter.com/gNUfUnkv6A— Uttarakhand Congress (@INCUttarakhand) June 17, 2026
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि संगठन सृजन अभियान के तहत जिला और ब्लॉक स्तर पर नई इकाइयों का गठन किया गया है। इन इकाइयों के कार्यों और उपलब्धियों की समीक्षा की जा रही है, ताकि आगामी चुनावों से पहले संगठन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
देहरादून पहुंचने पर माननीय प्रभारी, संगठन सृजन अभियान श्री Challa Vamshi Chand Reddy जी का माननीय प्रदेश अध्यक्ष @UKGaneshGodiyal जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष @KaranMahara_INC जी एवं अन्य कांग्रेसजनों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। pic.twitter.com/BPb1vRSYu4
— Uttarakhand Congress (@INCUttarakhand) June 17, 2026
उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा वरिष्ठ नेताओं के साथ अलग-अलग दौर की बैठकों में चुनावी रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करेंगी। साथ ही जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस की भावी रणनीति भी तय की जाएगी।
राजनीतिक जानकारों के अनुसार, आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कुमारी शैलजा का यह दौरा कांग्रेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बुधवार को भी उनकी वरिष्ठ नेताओं और संगठन पदाधिकारियों के साथ कई अहम बैठकें प्रस्तावित हैं, जिनमें पार्टी की भविष्य की रणनीति को अंतिम रूप दिया जा सकता है।