

मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार का प्रयास है कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसके लिए अधिकारियों को संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करना चाहिए।
सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि सरकार का मूल मंत्र
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है। प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने के साथ ही लोगों को उनकी समस्याओं का संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।
जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या, दायित्वधारी मोहिनी पोखरिया, रंजीत सिंह नामधारी, संतोष गौरव, फरजाना बेगम, सुरेश कोली, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, सतीश भट्ट, सतीश गोयल, रंदीप पोखरिया, अमित पांडे और भवानी भंडारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।