30.2 C
Dehradun
Saturday, June 3, 2023

चम्पावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री धामी ने रची एतिहासिक जीत, इतने वोटो से जीते

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

प्रदेश के लिए खुश-खबरी है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत उपचुनाव में जीत हासिल कर ली है। मुख्यमंत्री धामी इस बार के विधानसभा चुनाव में अपनी खटीमा सीट से हार गये थे लेकिन कई अटकलों के बाद उनको मुख्यमंत्री पद की कमान सौंप दी गई थी। ऐसे में उनका उपचुनाव लड़ किसी विधानसभा सीट से जीतना बेहद ज़रूरी हो गया था। इस पक्ष में चम्पावत से जीत हासिल कर चुके विधायक कैलाश गह्तोड़ी ने अपनी सीट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए छोड़ दी थी। और उसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत से उपचुनाव लड़ा जिसमे उन्होंने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। उनके विपक्ष से कांग्रेस से निर्मला गह्तोड़ी मैदान में उतारी गई थी। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत उपचुनाव में 54,121 वोटो से जीत हासिल की है वहीं उनकी व् विपक्षी निर्मला गह्तोड़ी को केवल 3607 वोट मिले है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीत को एतिहासिक इसीलिए बताया जा रहा है क्योंकि उत्तराखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पांचवें ऐसे मुख्यमंत्री है, जो विधानसभा के उपचुनाव के लिए मैदान में उतरे। अब तक कोई मुख्यमंत्री उपचुनाव में इतने मतों से नहीं जीता था लेकिन मुख्यमंत्री ने इतने वोटो से जीत हासिल कर उपचुनावों के इत्तिहास में नया पन्ना लिख दिया है। मुख्यमंत्री धामी के विपक्ष में उतरे बाकि नेताओ को भी बहुत कम मतों से हार का सामना करना पड़ा है। जानकारी के मुताबिक दसवे चरण की मतगणना तक भाजपा प्रत्याशी पुष्कर सिंह धामी 42573 वोटो से जीतते हुए नज़र आ रहे थे। दूसरी तरफ कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोडी को 2189 वोट मिले थे और बाकी सपा प्रत्याशी मनोज कुमार- 324, निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु गड़कोटी- 313 और नोटा को केवल 250 वोट मिले थे। जिसके बाद मुख्यमंत्री धामी को सीधा 54,121 वोटो से जीत मिल गई।

वहीं उपचुनाव का परिणाम आते ही सीएम पुष्कर सिंह धामी जनता का आभार करने टनकपुर पहुंच गए। उनके साथ भारी संख्या में समर्थक भी पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ता रंग गुलाल उड़ाने के साथ ही सीएम के समर्थन में जोरशोर से नारेबाजी कर रहे हैं। चुनाव नतीजे आने के बाद सांसद अजय टम्टा और उप चुनाव प्रभारी बीजेपी कैलाश शर्मा के साथ भाजपा कार्यकर्ता ढोल दमाऊं की थाप पर झूमे। भाजपा समर्थकों के साथ ही यहां भारी संख्या में लोग जश्न मना रहे हैं। उत्तराखंड के इतिहास में आज नया कीर्तिमान जुड़ गया है। सीएम धामी की रिकॉर्ड मतों से जीत के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। जगह-जगह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीत का जश्न देखने को मिल रहा है।

- Advertisement -
उधमसिंह नगर: जीवन कितना कठिन लगता है? कितना मुश्किल लगता है कि हमारे हिस्से तमाम खुशियां नहीं आईं। हम...

Latest News

More Articles Like This