24.2 C
Dehradun
Tuesday, March 28, 2023

होलिका दहन में हुए बवाल को शांत करने पहुंची प्रशासन पर आक्रोशित ग्रामीणों ने किया पथराव

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

ख़बर उत्तराखंड अंतर्गत उधम सिंह नगर के खटीमा सरपुड़ा गांव से है जहां होलिका दहन में बवाल मच गया। देखते ही देखते स्थिति इतनी बिगड़ गई की मामले को शांत कराने पहुंची प्रशासन बल पर आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पथराव और झड़प में पीएसी की महिला आरक्षी समेत एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। वही आपको बताते चले कि पथराव इतना पुरजोर था कि प्रशासन के दो वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। वही महिला आरक्षी को गंभीर हालत में रुद्रपुर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने तत्काल प्रभाव से एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।

आपको अवगत करा दे कि उत्तरप्रदेश सीमा से लगे इसी गांव में होलीका दहन होना था किंतु इस गांव में विगत से चल रहे भू विवाद ने विकट रूप ले लिया और देखते ही देखते मामला इतना संगीन हो गया कि मौके पर प्रशासन को कमान संभालने आना पड़ा किंतु उग्र भीड़ ने प्रशासन का स्वागत भी पत्थर से किया। इसी कड़ी में चौकी के जवान राजीव कुमार भी चोटिल हो गए। वही 31वीं बटालियन की पीएसी की महिला आरक्षी आशा देवी के सिर पर गहरी चोट आई जिसके उपरांत उन्हे अस्पताल भेजा गया। साथ ही तत्काल प्रभाव से प्रशासन ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है और मौके पर अधिक बल की तैनाती की गई है।

- Advertisement -
अल्मोड़ा: उत्तराखंड की प्रतिभाशाली बेटियां विपरीत परिस्थितियों में भी मेहनत के दम पर बड़ा मुकाम हासिल कर रही हैं।इसका...

Latest News

More Articles Like This