31.2 C
Dehradun
Saturday, June 3, 2023

भाजपा ने सबको चौकाया, पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को थमा दी नए प्रदेश अध्यक्ष कि कमान

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

उत्तराखंड में आए दिन बाजपा सरकार अपने फैसलों से चोकाती आ रही है। हाल ही में फिर बाजपा ने ऐसे ही अपने एक फैसले से लोगो को हैरान कर दिया। दरअसल उत्तराखंड में भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की अटकलों के बीच शनिवार को भाजपा ने अपने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का एलान कर दिया है। आपको बता दे कि केंद्रीय नेतृत्व ने बदरीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को प्रदेश की कमान सौंपी है। दिल्ली में बुधवार को भाजपा के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई थी।जिसके बाद से ही लोगो का मानना था की पार्टी नया प्रदेश अध्यक्ष चुनने वाली है। इससे पद कि कमान पहले वरिष्ठ नेता मदन कौशिक के हाथो में थी।

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में बुधवार को भाजपा के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई थी। इसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि पार्टी नया प्रदेश अध्यक्ष चुनने वाली है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे महेंद्र भट्ट का कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके स्वागत के लिए प्रदेशभर से खासकर चमोली जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे। लोगो ने उन्हें इस पद के लिए काफी प्रोत्साहन दिया।

पद ग्रहण करने के दौरान उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसका मैं आभारी हूं। पार्टी ने मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है। उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। संगठन में सामूहिक निर्णय लिए जाएंगे। उनके मुताबिक हरिद्वार पंचायत चुनाव हो या फिर लोकसभा और निकाय चुनाव, वह पार्टी को चुनाव में पहले स्थान पर लाएंगे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने महेंद्र भट्ट को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी हर चुनाव में आगे रहेगी। साथ ही उन्हें पार्टी का लंबा अनुभव भी है जिस कारण वो निश्चित रूप से यह अनुभव पार्टी को आगे लाने में काम आएगा।

- Advertisement -
उधमसिंह नगर: जीवन कितना कठिन लगता है? कितना मुश्किल लगता है कि हमारे हिस्से तमाम खुशियां नहीं आईं। हम...

Latest News

More Articles Like This