30.2 C
Dehradun
Saturday, June 3, 2023

रामनगर में हुआ हादसा, 09 लोगो की मौत, रिजॉर्ट को सील कर पुलिस आई हरकत में

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

नैनीताल के रामनगर क्षेत्र में हुए हादसे के बाद हरकत में आई पुलिस और प्रशासन की टीम ने पवन जैकब के रिजॉर्ट में छापामारी की। सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि रिजॉर्ट में पवन जैकब के नाम से एंट्री थी जिसके साथ 07 फीमेल भी मौजूद लिखा हुआ था। माना जा रहा है कि पवन जैकब इवेंट ऑर्गेनाइजर था और वही इन महिलाओं को डांस पार्टी के लिए लेकर आया था।

प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला कि रिजॉर्ट में डांस पार्टी हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी की डीवीआर कब्जे में ले ली है जिसमें सारे राज छिपे हैं। रिजॉर्ट बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा था। इसकी जमीन के कागजात में भी कई खामियां थीं। इस पर प्रशासन ने रिजॉर्ट सील कर दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। रिजॉर्ट के रजिस्ट्रेशन के विवाद को लेकर भी कुछ बातें सामने आ रही है।

आपको बता दे की यह हादसा ढेला नदी में सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ था। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायल नाजिया को पानी से निकाला तो उनमें से 09

- Advertisement -

मृतक थे और उनमें से एक महिला बेसुध हालत में थी। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। ग्रामीण अपने स्तर से कार से लोगों को निकालने में जुटी थी। सूचना पर करीब साढ़े छह बजे पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने कार को पत्थरों के बीच से निकाला। सभी नौ शव निकालने में करीब दो घंटे की मशक्कत लगी। उससे पहले तक किसी को जानकारी नहीं थी कि कार में कितने लोग हैं और कहां के हैं। करीब 11 बजे जेसीबी से कार निकाली गई और उनके आधार कार्ड की मदद से उनका पहचान किया गया।

- Advertisement -
उधमसिंह नगर: जीवन कितना कठिन लगता है? कितना मुश्किल लगता है कि हमारे हिस्से तमाम खुशियां नहीं आईं। हम...

Latest News

More Articles Like This