महाराष्ट्र के पुणे में भाभी की हत्या कर भाग रहे शख्स की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई। नौकरी खो जाने के बाद शख्स शराब का लती हो गया था। वहीं चचेरे भाई और भाभी के विदेश में नौकरी लग जाने से भी आरोपी काफी जलन महसूस कर रहा था। जिसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया।
पुणे:शिरूर के पास अंबले गांव में भाभी की हत्या कर बाइक से भाग रहे शख्स की दुर्घटना में मौत हो गई। हत्यारोपी भाई-भाभी गंभीर रूप से हमला करने के बाद भाग रहा था। पुलिस ने मृतक हमलावर की पहचान अनिल बेंद्रे के रूप में की है। महिला प्रियंका सुनील बेंद्रे (28) एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी। जो कि अगले हफ्ते अपने पति सुनील के साथ विदेश जाने वाली थी। सुनील भी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। मारपीट में अनिल का सौतेला भाई सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका पुणे के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना को लेकर आरोपी अनिल के पिता बालासाहेब बेंद्रे ने शिरूर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
शिरूर पुलिस के निरीक्षक सुरेशकुमार राउत ने कहा, ‘अनिल ने अपने सौतेले भाई और भाभी पर मंगलवार सुबह करीब चार बजे धारदार चाकू से हमला किया। इतना ही नहीं हत्यारे ने इसके बाद डम्बल से भी दोनों पर वार किए। घटना के वक्त पति-पत्नी अपने एक मंजिला पैतृक घर की छत पर सो रहे थे। पुलिस की अब तक की जांच में पता चला है कि अनिल बार-बार नौकरी खोजने के चलते परेशान था। जिसके चलते उसने गुस्से में अपने सौतेले भाई सुनील और उसकी पत्नी पर हमला कर दिया।’