
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज चंपावत पहुंचे, जहां उन्होंने सर्किट हाउस में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिले में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। साथ ही, उन्होंने बार संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रमों के क्रम में मुख्यमंत्री ने नागनाथ वार्ड स्थित नागार्जुन पार्क का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क में मौजूद बच्चों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार चंपावत के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। चंपावत को एक आदर्श जिला बनाने के लक्ष्य के साथ सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जिले के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
#WATCH | Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami attends various programmes at the Circuit House in Champawat, including the inauguration and foundation stone-laying ceremonies for several development projects in the district. https://t.co/nw7kW0L62z
— ANI (@ANI) October 18, 2026