रुद्रपुर: हाईकोर्ट को बेलबाबा के पास स्थापित करने के निर्णय का लोकतंत्र सेनानी संघ और जिले के अधिवक्ताओं ने स्वागत किया है। अधिवक्ताओं ने इस फैसले को उत्तराखंड की जनता के लंबे संघर्ष की बड़ी उपलब्धि बताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

लोकतंत्र सेनानी संघ के जिला बार के पूर्व अध्यक्ष एवं अधिवक्ता सुभाष चंद्र छाबड़ा ने कहा कि हाईकोर्ट को लेकर राज्य की जनता पिछले करीब 25 वर्षों से लगातार संघर्ष करती रही है। अब इस लंबे संघर्ष के परिणाम सामने आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट की स्थापना से प्रदेश के लोगों को न्याय हासिल करने में सहूलियत होगी और न्याय व्यवस्था अधिक सुलभ हो सकेगी।
उत्तराखंड बार काउंसिल के सदस्य एवं बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष दिवाकर पांडे ने भी सरकार के फैसले पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इसे अधिवक्ता समुदाय और आम जनता के हित में महत्वपूर्ण निर्णय बताया।
फैसले का स्वागत करने वालों में बार के पूर्व कोषाध्यक्ष कमल कुमार चिलाना, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अभिनव छाबड़ा, नरेश कुमार छाबड़ा, सोमिल घीक, होमी कुरैशी, पलक गगनेजा, सिद्धनाथ मिश्रा, गौरव मिड्ढा, बॉबी सागर, अमित छाबड़ा और अजय यादव शामिल रहे।
इसके अलावा काशीपुर बार के पूर्व सचिव चरणजीत सिंह, सर्वजीत कुमार सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता डीडी गुणवंत, श्याम सुंदर स्वामी और गुरबाज सिंह नारंग समेत अन्य अधिवक्ताओं ने भी फैसले का स्वागत किया।
अधिवक्ताओं ने कहा कि हाईकोर्ट की स्थापना से राज्य में न्यायिक ढांचे को मजबूती मिलेगी और लोगों को बेहतर न्यायिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने सरकार से इस निर्णय को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया को जल्द आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई।