गोपेश्वर: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को चमोली जिले के गोपेश्वर पहुंचे, जहां उन्होंने नगर क्षेत्र में रोड शो कर आम जनता का अभिवादन स्वीकार किया। रोड शो के दौरान स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।
रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए क्षेत्रवासियों का आभार जताया। बड़ी संख्या में लोग सड़क किनारे मौजूद रहे और पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।
सरकार जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में होंगे शामिल
रोड शो के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ‘सरकार जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और विभिन्न उपलब्धियों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाएगी।
सरकार का उद्देश्य इस अभियान के जरिए नागरिकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और विकास कार्यों के बारे में सीधे संवाद स्थापित करना है।
विकास योजनाओं की दी जाएगी जानकारी
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की योजनाओं, जनहितकारी पहल और विकास परियोजनाओं की जानकारी साझा की जाएगी। साथ ही सरकार की ओर से संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया जाएगा।