रुद्रपुर। रुद्रपुर आगमन पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत का किच्छा के विधायक तिलक राज बेहड़ ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान आयोजित प्रेस वार्ता में तिलक राज बेहड़ ने सहभागिता करते हुए प्रदेश और क्षेत्र से जुड़े जनहित के कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

प्रेस वार्ता के माध्यम से तराई क्षेत्र के किसानों के अधिकारों, क्षेत्र में लगातार बढ़ती बेरोजगारी, युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ तथा आमजन की मूलभूत समस्याओं को लेकर राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इन गंभीर मुद्दों के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है और समाधान निकालने में विफल रही है।
तिलक राज बेहड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से किसान, युवा, मजदूर और आम नागरिकों की आवाज़ बनकर उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कहा कि जनता के हितों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रेस वार्ता में उपस्थित नेताओं ने एकजुट होकर जनसमस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प भी लिया।