उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री फरजाना बेगम के रुद्रपुर स्थित आवास पर कल्कि धाम संभल के प्रमुख आचार्य श्री आचार्य प्रमोद कृष्णम का आगमन हुआ। इस अवसर पर शिष्टाचार भेंट के दौरान आचार्य जी का सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

भेंट के दौरान आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपने प्रेरणादायी विचार साझा किए, जिनसे उपस्थित लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। उनका मार्गदर्शन और स्नेह सभी के लिए प्रेरणादायी रहा।

इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा हुई। उपस्थित जनों ने धामी सरकार के सुशासन, विकास और जनसेवा के प्रयासों की सराहना की।
प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, जिसके लिए लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।