पंतनगर। वरिष्ठ भाजपा नेता Sanjeev Kumar Singh ने गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने कुलपति को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Sanjeev Kumar Singh ने कहा कि विश्वविद्यालय देश के अग्रणी कृषि एवं तकनीकी संस्थानों में शामिल है और उन्हें विश्वास है कि डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप के नेतृत्व में संस्थान शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में और अधिक प्रगति करेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालय का देश के कृषि विकास में अहम योगदान रहा है और भविष्य में भी यह अपनी उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाता रहेगा।