प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नामीबिया की सरकार ने देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एन्शिएंट वेल्वित्शिया मिराबिलिस’ प्रदान किया है। यह सम्मान उन्हें नामीबिया की राष्ट्रपति नेतुम्बो नंदी-डैतवाह ने एक विशेष समारोह में दिया। यह पहली बार है जब किसी भारतीय नेता को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है।

मोदी ने सम्मान देश को किया समर्पित
इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मैं यह सम्मान भारत के 140 करोड़ नागरिकों को समर्पित करता हूं। मैं लोकतंत्र की जननी भारत का प्रतिनिधि हूं और आपके स्नेह के लिए आभार प्रकट करता हूं।”
उन्होंने नामीबिया की राष्ट्रपति और वहां की जनता को भी धन्यवाद दिया।
गौर करने वाली बात यह है कि इस सम्मान का नाम वेल्वित्शिया मिराबिलिस नामक दुर्लभ पौधे पर आधारित है, जो केवल नामीबिया की भूमि पर उगता है।
27वां अंतरराष्ट्रीय नागरिक सम्मान
यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी का 27वां अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड है। यह सम्मान उनकी पांच देशों की यात्रा का चौथा और पिछले 24 घंटों में दूसरा पुरस्कार है। इससे यह स्पष्ट होता है कि वैश्विक मंचों पर भारत की प्रतिष्ठा तेजी से बढ़ी है।
इन देशों ने भी दिया है सम्मान:
| देश | सम्मान |
|---|---|
| नामीबिया | ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एन्शिएंट वेल्वित्शिया मिराबिलिस |
| ब्राजील | ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द साउदर्न क्रॉस |
| त्रिनिदाद और टोबैगो | ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक |
| घाना | ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना |
| साइप्रस | ऑर्डर ऑफ मकारियोस III |
| श्रीलंका | मित्र विभूषणा |
| मॉरीशस | ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन |
| कुवैत | ऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर |
| सूडान | ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस |
| बारबाडोस | ऑर्डर ऑफ फ्रीडम |
| डोमिनिका | डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर |
| नाइजर | ऑर्डर ऑफ द नाइजर |
| रूस | ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल |
| भूटान | ऑर्डर ऑफ सियालपो |
| फ्रांस | ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजियन ऑफ ऑनर |
| ग्रीस | ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर |
| मिस्र | ऑर्डर ऑफ द नाइल |
| फिजी | ऑर्डर ऑफ फिजी |
| पापुआ न्यू गिनी | ऑर्डर ऑफ लॉगोहु |
| पवाउ | अबाकी अवार्ड |
| मालदीव | निशान इज्जुद्दीन |
| अमेरिका | लीजन ऑफ मेरिट |
| बहरीन | किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां |
| अफगानिस्तान | ऑर्डर ऑफ घाजी अमीर अमानुल्लाह खान |
| सऊदी अरब | किंग अब्दुलअजीज साश |
| यूएई | ऑर्डर ऑफ जायद |
| फलस्तीन | स्टेट ऑफ फलस्तीन अवार्ड |