23.8 C
Dehradun
Thursday, June 8, 2023

78 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने की राहुल गाँधी के नाम अपनी सारी संपत्ति

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

देहरादून की 78 वर्षीय निवासी बुजुर्ग पुष्पा मुन्जियाल पुत्री मेघराज निवासी प्रेम धाम, 25 नेहरू रोड डालनवाला ने अपनी सारी संपत्ति का मालिकाना हक कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष, सांसद राहुल गांधी के नाम कर दिया है। राहुल गांधी के नाम अपनी संपत्ति का वसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को उनके यमुना काॅलोनी स्थित आवास पर सौंपते हुए सुश्री पुष्पा मुन्जियाल ने कहा कि वह राहुल गांधी के विचारों से अत्यधिक प्रभावित हैं। गांधी परिवार ने आजादी से लेकर आज तक आगे बढ़कर देश के लिए सबसे पहले कुर्बानी दी है जिस कारण से अपनी सारी संपत्ति वह राहुल गाँधी को देना चाहती है।

50 लाख की जमीन और 10 तौला सोने के साथ उन्होंने राहुल गाँधी के नाम अपनी सारी संपत्ति दे दी। उन्होंने कहा कि चाहें इंदिरा गांधी रहीं हों या राजीव गांधी, उन्होंने इस देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी। सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने देश की सेवा के लिए खुद को समर्पित किया है। मुन्जिवाल ने न्यायालय में अपनी संपत्ति का पूर्ण ब्योरा देते हुए राहुल गांधी के नाम वसीयतनामा प्रस्तुत कर न्यायालय से अनुरोध किया है, कि मेरे देहांत के उपरांत मेरी पूरी संपत्ति का मालिकाना हक उन्हें सौंपा जाए।

- Advertisement -
अनियंत्रित दर्शक अक्सर पत्रकारों के काम में बाधा डालकर उनके काम में बाधा डालते हैं, लेकिन एक अमेरिकी खेल...

Latest News

More Articles Like This