23.8 C
Dehradun
Thursday, June 8, 2023

अल्मोड़ा- नेहरु की पुण्यतिथि पर नगर में निकाली गयी पदयात्रा

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

अल्मोड़ा- 14 नवम्बर को पंडित नेहरु की पुण्यतिथि पर अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में पैदल यात्रा निकाली तथा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गयी। इस मौके पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक के नेतृत्व में कांग्रेजनों ने नगर में पदयात्रा निकाली।

पदयात्रा नगर के चौघानपाटा से शुरू होकर मुख्य बाजार के मिलन चौक, लाला बाजार, बाटा चौक, कहचरी बाजार, जौहरी बाजार, थाना बाजार, पलटन बाजार होते हुए वापस लिंक रोड स्थित भगवती पैलेस में समाप्त हुई। जिसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

- Advertisement -

इस मौके पर कर्नाटक ने कहा कि आज का दिन पंडित नेहरू को श्रद्वांजलि देने के अलावा बच्चों के अधिकारों, देखभाल और शिक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ाना भी है, ताकि आज के बच्चे कल का भारत बनायेंगे जिस तरह से हम उन्हें पालेंगे, वहीं देश का भविष्य तय करेगा। यहां रोहित शैली, अमन अंसारी, नवाज खान, गौरव कांडपाल, नैन सिंह, महेन्द्र प्रसाद, गोपाल राम, दिवान राम, चंदन वाणी, शेखर भट्ट, ललित भट्ट समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -
अनियंत्रित दर्शक अक्सर पत्रकारों के काम में बाधा डालकर उनके काम में बाधा डालते हैं, लेकिन एक अमेरिकी खेल...

Latest News

More Articles Like This