21.9 C
Dehradun
Saturday, September 30, 2023

सुमित्तर भुल्लर बोले “मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने दिया जनता को धोखा”

Must Read

उत्तराखंड न्यूज़ एक्सप्रेस के इस समाचार को सुनें
- Advertisement -

उत्तराखंड में चुनाव की सरगर्मियां काफी तेज हो रही है। वहीं गदरपुर भाजपा के लिए एक मजबूत सीट मानी जाती है और इसके पीछे की वजह यह है कि यहां दो बार के विधायक और प्रदेश के मंत्री अरविंद पांडे हैं। अरविंद पांडे अपनी मजबूत पकड़ और सामाजिक सहयोग के दम पर राज्य की सत्ता में पकड़ जमाए रखे हैं।

लेकिन अरविंद पांडे को आज कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और इन चुनौतियों में से एक का नाम है युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर। दरअसल महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और शिक्षा आदि जैसे मुद्दों पर अरविंद पांडे को लगातार घेरने वाले सुमित्तर भुल्लर और अब उन्हें खुली बहस की चुनौती दे रहे हैं।

- Advertisement -

मंत्री जी से आवाह्र कर रहे हैं कि जनता के सामने आकर उनके द्वारा किए गए कामों के बारे में जनता को बताएं। रिपोर्ट के अनुसार सुमित्तर भुल्लर ने मंत्री अरविंद पांडे के ऊपर कई प्रकार के गंभीर आरोप लगाए हैं और उनको गदरपुर विधानसभा की बदहाल व्यवस्था का भी जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा की मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने जनता को धोखा दिया है।

सुमित्तर भुल्लर का कहना है कि मंत्री जी ने विकास के नाम पर यहां कुछ नहीं किया है। क्षेत्र की जनता को उन्होंने अब तक सिर्फ ठगने का ही काम किया है। यहां पर सड़कों का निर्माण अभी तक नहीं हुआ। महंगाई की दर बढ़ती जा रही है। गांव रोजगार के लिए लगातार बाहर जा रहा है। गदरपुर में यहां के लोगों के लिए कोई रोजगार नहीं है।

- Advertisement -
हरिद्वार: कांवड़ मेले जोरों शोरों से चल रहा है। सभी राज्यों से लोग कांवड़ लेने हरिद्वार पहुँच रहे हैं।...

Latest News

More Articles Like This