रोहतक में एक विवाहिता को उसका पति डेढ़ साल से ससुराल नहीं लेकर जा रहा था। पांच दिन पहले 27 वर्षीय युवती एक युवक के साथ चली गई। परेशान पिता ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि आठ साल पहले उसकी बेटी की शादी हुई थी। उसका एक बेटा भी है। डेढ़ साल पहले पति व पत्नी के बीच अनबन हो गई। इस कारण वह अपने बेटे के साथ मायके में रह रही थी। पिता का कहना है कि कई बार बेटी का घर बसाने का प्रयास किया, लेकिन दामाद बेटी को ले जाने के लिए राजी नहीं हुआ। वह ससुराल आया और बेटी के साथ अभद्र व्यवहार भी किया।
एक सप्ताह पहले उसकी बेटी स्कूटी पर सवार होकर कपड़े व अन्य सामान लेकर चली गई। साथ में बेटे को भी ले गई। तभी से वे उसे तलाश कर रहे थे। पता चला है कि वह एक युवक के पास गई है, जो कंपनी में काम करता है। उसकी बेटी को तलाश किया जाए।
रोहतक पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि आठ साल पहले उसकी बेटी की शादी हुई थी। उसका एक बेटा भी है। डेढ़ साल पहले पति व पत्नी के बीच अनबन हो गई। इस कारण वह अपने बेटे के साथ मायके में रह रही थी।